-
☰
छत्तीसगढ़: छात्र आरुष मृधा का राष्ट्रीय स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट जनजातीय आवासीय विद्यालय (सेजेस) जयनगर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट जनजातीय आवासीय विद्यालय (सेजेस) जयनगर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। विद्यालय के कक्षा 9वीं के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र आरुष मृधा का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुष अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अपना दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। आरुष की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। उन्होंने कहा कि आरुष की यह सफलता संपूर्ण विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर छात्र आरुष मृधा ने अपने इस चयन का श्रेय अपने माता-पिता के अथक प्रोत्साहन एवं विद्यालय की पीटीआई श्रीमती सुनैना जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता की नींव है। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं इस उपलब्धि पर गर्व अनुभव कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर आरुष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: पेयजल संकट को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
छत्तीसगढ़: जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
हरियाणा: एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित, शिक्षकों से सहयोग की करी अपील