-
☰
Delhi Crime News: चोरी और लूट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच में लगी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: फरीदाबाद से एक चौकाने देने वाली खबर सामने आ रही है,जिसमें पुलिस ने मार-पीट और चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
दिल्ली: फरीदाबाद से एक चौकाने देने वाली खबर सामने आ रही है,जिसमें पुलिस ने मार-पीट और चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। बल्लभगढ़ में स्थित मोहन रोड पर बनी झुग्गियों में किए गए हमले के चारों आरोपियों में से तीन मार- पिट में और एक चोरी का के मामले में शामिल है। पहले मामले में 29 मार्च को आंतरिक विवाद के चलते चांदसौदा, सूरज, सुभाष और उनके साथी ने मनीष के घर पहुंचकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें मनीष बहुत बुरी तरह घायल हो गया, जबकि बचाने के लिए आए उसके भाई कुनाल और बड़े पापा रामजीत के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। इस घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष ढोल बजाने का काम करते हैं और बुकिंग को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चूका है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 ने एसजीएम नगर में बंद मकान से नगदी और आभूषण चोरी करने वाले आरोपी करण को गिरफ्तार किया है और चौथे आरोपी को हिरासत में भेजने के बाद सारा चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। कब्जे में लिए गए सामान में एक मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके और चूड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपी ने पूछताछ के बाद घर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल कर ली है। हालाँकि पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
Delhi Crime News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिली बाइक पार्किंग की पर्ची
Crime News: 7 साल के मासूम बच्चे पर लगाया चोरी का आरोप, फ्रीजर के अंदर बंद करके मारने की कोशिश
Crime News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Social Media Viral Video: दिल्ली मेट्रो में वायरल हुआ झगड़े का वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस