-
☰
राजस्थान: फलोदी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक की हत्या को लेकर न्याय की मांग हुई तेज
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर अब न्याय की मांग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीला शेखावत का फलोदी दौरा सुर्खियों में रहा। वे पोकरण रोड स्थित राजपूत छात्रावास पहुंचीं, जहां आयोजित सभा में उन्होंने समाज के लोगों के बीच जोरदार हुंकार भरी।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर अब न्याय की मांग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीला शेखावत का फलोदी दौरा सुर्खियों में रहा। वे पोकरण रोड स्थित राजपूत छात्रावास पहुंचीं, जहां आयोजित सभा में उन्होंने समाज के लोगों के बीच जोरदार हुंकार भरी। सभा को संबोधित करते हुए शीला शेखावत ने गोगामेड़ी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है और पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने 29 मार्च को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के घेराव एवं महा पड़ाव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सभा के दौरान “सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल जोशीला हो गया। मीडिया से बातचीत में शीला शेखावत ने कड़े शब्दों में कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद जरूर है, लेकिन यदि न्याय नहीं मिला तो वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि न्याय नहीं मिला तो वहां से मैं नहीं लौटूंगी, मेरी अर्थी ही उठेगी।” साथ ही उन्होंने आत्मदाह तक की बात भी कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, गिरधर सिंह, सांवल सिंह बारू सहित राजपूत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर पुलिस अधीक्षक ने 1 नफर गैगंस्टर/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जमानिया पुलिस ने चार गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राउतपार शौचालय की टीन सेड पर मिली नग्न युवक की लाश, दहशत का माहौल
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग