-
☰
उत्तर प्रदेश: जमानिया पुलिस ने चार गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पिकअप से झारखंड ले जा रहे तीन गोवंश जमानिया पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को एक पिकअप वाहन में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पिकअप से झारखंड ले जा रहे तीन गोवंश जमानिया पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को एक पिकअप वाहन में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हेतिमपुर की ओर से कुछ व्यक्ति गोवंशों को पिकअप में लादकर झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो गाय और एक बछड़ा सहित एक पिकअप वाहन बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुबारक अंसारी पुत्र रफीक अंसारी, दिलीप प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो, संतोष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो और धर्मदेव शर्मा पुत्र स्व0 रामबृक्ष शर्मा के रूप में हुई है। ये सभी पलामू, झारखंड के निवासी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जमानिया में मु0अ0सं0 79/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर पुलिस अधीक्षक ने 1 नफर गैगंस्टर/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
राजस्थान: फलोदी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक की हत्या को लेकर न्याय की मांग हुई तेज
उत्तर प्रदेश: राउतपार शौचालय की टीन सेड पर मिली नग्न युवक की लाश, दहशत का माहौल
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग