Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Crime News: होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिली बाइक पार्किंग की पर्ची 

- Photo by : social media

दिल्ली, शुभि शिखा नयाल   Published by: , Date: 03/04/2026 12:28:17 pm Share:
  • दिल्ली, शुभि शिखा नयाल
  • Published by: ,
  • Date:
  • 03/04/2026 12:28:17 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसको सुन आप भी हैरान रह जाएगें।

विस्तार

दिल्ली: गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसको सुन आप भी हैरान रह जाएगें। दिल्ली के गुरुग्राम के एक होटल में 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। गुरुग्राम के रेलवे रोड के आस-पास स्थित एक होटल में 24 वर्षीय युवक नरेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 10 बजे युवक होटल के कमरा नंबर 405 में रुका था और उसे शाम तक चेकआउट करना था, लेकिन समय पर बाहर न आने पर होटल कर्मचारियों को शक होने लगा, जिसके बाद कर्मचारी उसके कमरे के बाहर पहुंचे और कई बार दरवाजा पीटने के बाद भी जब युवक ने कमरे का गेट नहीं खोला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, जहां युवक का शव फंदे से लटका पाया गया।

 

शुरूआती  जांच में सामने आया है कि युवक ने बेड पर स्टूल रखकर फांसी लगाकर अपनी जान दी है। होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने पर भी युवक के मौत की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। शव की जांच करने पर युवक की जेब में बाइक पार्किंग की पर्ची पाई गई है ,पर्ची मिलने से यह साफ़ पता चलता है की युवक होटल बाइक लेकर आया था। बाइक पार्किंग की पर्ची देख पता चला की वह धारूहेड़ा में बाइक खड़ी कर के रेवाड़ी पहुंचा था। हालांकि इस घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया जा चूका है। इस मामले को लकेर पुलिस जांच में लगी है, आखिर युवक ने क्यों आत्महत्या की।