-
☰
गुजरात: वडोदरा लॉकर से 45 तोला सोना गायब, प्रवासी परिवार ने की शिकायत
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अमेरिका में रहने वाले एक प्रवासी परिवार ने, जो अपनी बेटी की शादी के लिए वडोदरा आए थे।
विस्तार
गुजरात: अमेरिका में रहने वाले एक प्रवासी परिवार ने, जो अपनी बेटी की शादी के लिए वडोदरा आए थे। शिकायत की है कि कॉसमॉस बैंक के लॉकर में रखा उनका 45 तोला सोने का आभूषण गायब है। खाताधारक के अनुसार, उन्होंने 2024 में सोने और चांदी के आभूषण लॉकर में रखे थे, जिनमें से आज जांच करने पर केवल चांदी के आभूषण ही मिले। बाकी सोने के आभूषण, छड़ें और सिक्के गायब हैं। बेटी की शादी 18 तारीख को है। वडोदरा के कॉसमॉस बैंक के लॉकर से गहने लेने गई थी, मैसेज मिलने के बाद दूसरे ग्राहक भी लॉकर चेक करने आ गए। पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच चल रही है। वहीं दूसरी ओर बैंक लॉकर से गहने चोरी होने की खबर फैलते ही अन्य खाताधारक भी अपने लॉकर चेक कराने बैंक पहुंच गए। चूंकि इस मामले में जांच जारी है, इसलिए बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी
हरियाणा: हांसी पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख नकदी बरामद
राजस्थान: ADCA ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान की करी घोषणा
गुजरात: आंजणा चौधरी पटेल समाज ने शादियों में डीजे और प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फायरिंग में वांछित आरोपी को किया घायल