-
☰
गुजरात: युवती से छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: थाना छप्पर पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी करने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
विस्तार
गुजरात: थाना छप्पर पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी करने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना छप्पर पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी करने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। पिछले कुछ महिनो से उसके गांव का रहने वाला लडका मंयक उसको परेशान कर रहा है। जब वह घर से डियूटी के लिए निकलती है तो वह रास्ते में अश्लील बाते बोलता है व गलत टिप्पणीयां करता है। कुछ दिनों पहले इस युवक ने सोशल मिडिया पर उसका नाम लिखकर पोस्ट भी डाली थी जिस बारे उसके परिवार वालो ने इस युवक के घरवालो को सचेत भी किया था, परन्तु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य सिपाही हरजीत कौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी मयंक को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उत्तर प्रदेश: अग्निकांड में मृतकों की स्मृति में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
मध्य प्रदेश: दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा किया गया जब्त, तस्कर हुए फरार
राजस्थान: आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला के खिलाफ की गई शिकायत, कार्रवाई की हुई मांग
झारखण्ड: पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
गुजरात: मुहर्रम पर निकला भव्य शोक जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद