-
☰
गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, किसान मुद्दों के समाधान की उठाई मांग
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष परसोतमभाई एन. मुंगरा (पटेल) ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता और किसानों की सेवा करते हुए निरंतर प्रगति करें। इस अवसर पर परसोतमभाई मुंगरा ने मुख्यमंत्री से राज्य के किसानों से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की भूमि से हाई-टेंशन बिजली लाइन गुजर रही है, उन्हें बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन किसानों की भूमि या संपत्ति बिजली परियोजनाओं से प्रभावित हो रही है, उन्हें उचित और न्यायसंगत मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि हाई-टेंशन बिजली लाइन के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु, चोट या संपत्ति का नुकसान होता है, तो प्रभावित परिवार को पूर्ण बीमा सुरक्षा और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। मुंगरा ने बताया कि गुजरात के विभिन्न जिलों में किसान और किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं। किसानों की अपेक्षा है कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं पर जल्द निर्णय लेकर उन्हें न्याय दिलाए। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है और किसान बुवाई की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे समय में किसानों के पास इंतजार करने का समय नहीं है। इसलिए सरकार को उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। परसोतमभाई मुंगरा ने कहा कि किसान केवल अपने अधिकार और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसानों की भूमि का उचित मूल्य निर्धारित कर उनकी मांगों के अनुरूप मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से आंदोलनरत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर