-
☰
गुजरात: किसान नेता परसोतमभाई मुंगरा ने मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल का किया समर्थन, कहा- किसानों की सेवा रखें जारी
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: किसान नेता एवं न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष परसोतमभाई एन. मुंगरा (पटेल) ने मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंबालाल पटेल पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से किसानों के हित में मौसम, वर्षा और चक्रवात संबंधी पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। परसोतमभाई मुंगरा ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से अंबालाल पटेल को जानते हैं। उनके अनुसार, अंबालाल पटेल की अधिकांश मौसम संबंधी भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री परिस्थितियों या मौसम में अचानक होने वाले प्राकृतिक बदलावों के कारण कभी-कभी पूर्वानुमान में अंतर आ सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अंबालाल पटेल अपनी भविष्यवाणियों के लिए किसी प्रकार का शुल्क या पारिश्रमिक नहीं लेते और पूरी तरह समाज सेवा की भावना से किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। मुंगरा ने विज्ञान यात्रा के अध्यक्ष जयंतभाई पंड्या से अपील की कि वे अंबालाल पटेल के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी या पुलिस कार्रवाई की बात करने से बचें। किसान नेता ने कहा कि अंबालाल पटेल का उद्देश्य केवल किसानों को संभावित वर्षा, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति पहले से सचेत करना है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान देना कोई अपराध नहीं, बल्कि किसानों और समाज की सेवा है। मुंगरा ने यह भी कहा कि गुजरात के किसान अंबालाल पटेल के साथ हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि अंबालाल पटेल ने अपनी भविष्यवाणियों के बदले कभी किसी से धन नहीं लिया। यदि किसी के पास इसके विपरीत कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अंबालाल पटेल पारंपरिक ज्ञान, ग्रह-नक्षत्रों और मौसम संबंधी संकेतों के आधार पर अपने पूर्वानुमान प्रस्तुत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं अंबालाल पटेल से मुलाकात कर किसानों का समर्थन और सम्मान उनके तक पहुंचाया है। परसोतमभाई मुंगरा ने कहा कि न्याय एवं अधिकार समिति अंबालाल पटेल के साथ मजबूती से खड़ी है और उनसे आग्रह करती है कि वे भविष्य में भी मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी रखते हुए किसानों और समाज की सेवा करते रहें।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर