Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: राजेश्वर भगवान के 144वें जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, जागरण किया गया आयोजित

- Photo by :

गुजरात  Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai , Date: 26/03/2026 10:52:19 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:52:19 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: आंजणा पटेल समाज द्वारा आराध्य गुरुदेव, मानवता के मार्गदर्शक परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय वंदनीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान तथा पवित्र महंत श्री 108 श्री गुजारामजी महाराज (गादीपति श्री राजेश्वर धाम) के आशीर्वाद से 144वें जन्मोत्सव की भावभीनी तैयारी की जा रही है।

विस्तार

गुजरात: आंजणा पटेल समाज द्वारा आराध्य गुरुदेव, मानवता के मार्गदर्शक परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय वंदनीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान तथा पवित्र महंत श्री 108 श्री गुजारामजी महाराज (गादीपति श्री राजेश्वर धाम) के आशीर्वाद से 144वें जन्मोत्सव की भावभीनी तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समाज के अग्रणी, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान के जीवनचरित्र एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें मानवता, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के साथ पूरी रात भक्तिमय वातावरण रहेगा।  दिनांक 25/03/2026 (गुरुवार) को भव्य लोकमेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामराम आंजणा आश्रम ट्रस्ट, मोटा मेसरा (वाव-थराद) में किया गया है। संतश्री चेलारामजी के स्मरण के साथ पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। समाज के अग्रणियों द्वारा सभी से एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की अपील की गई है।