Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sameja Haji Umar , Date: 15/07/2026 05:26:47 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sameja Haji Umar ,
  • Date:
  • 15/07/2026 05:26:47 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: खिल कच्छ समेजा थेबा समाज, मुंद्रा तालुका एवं मुंद्रा शहर समिति की ओर से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी प्रेम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना अलीफ नक्शबंदी साहब ने पवित्र कुरआन शरीफ की तिलावत से की। इसके बाद उन्होंने भाईचारे, देशप्रेम तथा दीन और दुनिया की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अखिल कच्छ समेजा थेबा समाज के जिला अध्यक्ष अब्दुल शाहिद समेजा ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से समाज को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाया जा सकता है। समाज के सक्रिय सदस्य अब्दुल वहाब समेजा ने शिक्षा को समाज की प्रगति की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए प्रत्येक परिवार से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और उच्च शिक्षा दिलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने, समाज में सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को समाज के विकास से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में शैक्षणिक सम्मान समारोह, करियर मार्गदर्शन सेमिनार, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और युवाओं को जोड़ने वाले विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अब्दुल शाहिद समेजा, जिला सदस्य अब्दुल वहाब समेजा, मौलाना अलीफ नक्शबंदी साहब, हाजी सलाम समेजा, इब्राहिम अलीमामद समेजा, सलीम समेजा, जहीरभाई समेजा, इशाक समेजा, फारूकभाई समेजा सहित कच्छ जिला, मुंद्रा तालुका और मुंद्रा शहर की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समेजा हुसैन सुलतानभाई साडाऊं ने किया। अंत में समाज की एकता, शिक्षा और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।