Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: एक महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू, बिना दस्तावेज वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

- Photo by :

गुजरात  Published by: Maheshwari Dinesh , Date: 07/02/2026 01:54:46 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Maheshwari Dinesh ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:54:46 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: सरकार द्वारा कल से पूरे राज्य में 1 महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया जा रहा है।

विस्तार

गुजरात: सरकार द्वारा कल से पूरे राज्य में 1 महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया—दोनों प्रकार के वाहनों की कड़ी जांच की जाएगी। यदि किसी वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक या हेलमेट नहीं पाया गया, तो पुलिस द्वारा वाहन को सीधे पुलिस स्टेशन में जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सिफारिश या पहचान काम नहीं आएगी। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए तालुका और जिले की पुलिस की अदला-बदली की गई है। दूसरे तालुका व जिले की पुलिस हमारे तालुका में ड्यूटी करेगी, जबकि हमारे तालुका की पुलिस अन्य तालुकाओं में तैनात रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेजों के घर से बाहर न निकलें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।