Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: पाइपलाइन गैस अनिवार्य, 3 महीने में एलपीजी आपूर्ति बंद होगी
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 26/03/2026 10:41:14 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:41:14 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: यदि आपके घर के पास से गैस पाइपलाइन गुजरी है और आपने प्राकृतिक गैस (पीजी) कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीनों में आपके घर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

विस्तार

गुजरात: यदि आपके घर के पास से गैस पाइपलाइन गुजरी है और आपने प्राकृतिक गैस (पीजी) कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीनों में आपके घर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने 'प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026' लागू किया है।

इसके तहत अब पाइपलाइन से गैस (एलपीजी) कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए पहले नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता है, तो 90 दिनों के बाद उसकी एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही, सोसाइटियों को 3 दिनों के भीतर पाइपलाइन बिछाने की अनुमति भी देनी होगी।