Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: सड़क और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने नगर निगम को लिखित आवेदन दिया

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Mungra Parsotambhai Nathbhai , Date: 07/02/2026 01:32:22 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Mungra Parsotambhai Nathbhai ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:32:22 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात (जामनगर) ने सफाई व्यवस्था तथा सड़कों पर रखी जाने वाली कचरा पेटियों को लेकर सवाल उठाए हैं।

विस्तार

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात (जामनगर) ने सफाई व्यवस्था तथा सड़कों पर रखी जाने वाली कचरा पेटियों को लेकर सवाल उठाए हैं। जामनगर में जगह-जगह नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार कचरा पेटियां रखी जा रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। सड़क के बीच कचरा पेटी रखने से यातायात की समस्या पैदा होती है तथा बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन को इस विषय में गंभीरता से संज्ञान लेकर जनहित में इस तरह कचरा पेटियां नहीं रखनी चाहिए। इस प्रकार सड़क पर कचरा पेटी रखने से सड़कों पर गंदगी फैल रही है। दरबारगढ़ क्षेत्र में भी लंबे समय से जगह-जगह बंद पड़े वाहन सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, जो अतिक्रमण के समान हैं। इस तरह जनता को परेशानी देने वाले वाहनों को सड़क पर खड़ा रखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस विषय में ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा जामनगर शहर क्षेत्र की मुख्य सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिन्हें नए सिरे से बनाया जाना चाहिए। खंभालिया नाका से एस.टी. बस स्टैंड तक की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है।

 

इस सड़क की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए। वहीं लालपुर चोकड़ी से आगे सैटेलाइट पार्क तथा सैटेलाइट पार्टी प्लॉट वाली सड़क को भी शीघ्र नया बनाया जाना चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति द्वारा जामनगर नगर निगम आयुक्त को लिखित आवेदन दिया जाएगा। इस संबंध में न्याय एवं अधिकार समिति, गुजरात की जामनगर तालुका उपाध्यक्ष श्रीमती आशाबेन अरविंदभाई सोजित्रा, जामनगर तालुका अध्यक्ष श्रीमती सरोज मुंगरा, समिति की सदस्य कृपाली वी. मुंगरा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा साहेब तथा सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष श्री रेनीशभाई के. वेकरिया साहेब ने एक बयान में यह जानकारी दी है।