Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या के लगे आरोप
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 22/06/2026 04:21:37 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 22/06/2026 04:21:37 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्तार

गुजरात: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक नाबालिग ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और बेटे रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का दावा किया है। मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।