Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: चोरी की मोटरसाइकिल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 27/06/2026 01:40:06 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 27/06/2026 01:40:06 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: टोहाना थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के एक मामले में कार्रवाई करते हुए ललौदा निवासी रोबिन पुत्र बलजीत सिंह तथा जसपाल उर्फ संदीप पुत्र गुरमीत सिंह को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

विस्तार

गुजरात: टोहाना थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के एक मामले में कार्रवाई करते हुए ललौदा निवासी रोबिन पुत्र बलजीत सिंह तथा जसपाल उर्फ संदीप पुत्र गुरमीत सिंह को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना सदर टोहाना के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप पुत्र छैलू राम निवासी गांव ठरवा, तहसील टोहाना ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल गांव फतेहपुरी स्थित डेरे के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसमें वाहन के दस्तावेज भी मौजूद थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को काबू कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। इस संबंध में अभियोग संख्या 64 दिनांक 19.04.2026 के तहत थाना सदर टोहाना में धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।