-
☰
हरियाणा: महिला से मोबाइल छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने फोन छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया l
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने फोन छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थाना शहर हांसी में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 2025 को मुलतान कॉलोनी हांसी निवासी एक महिला अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही थी। जब वह इन्द्रा कॉलोनी के पास पहुंची तो पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायतकर्ता की दरखास्त पर थाना शहर हांसी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। दौराने तफ्तीश आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र निवासी चार कुतुब गेट, हांसी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। आरोपी से पूछताछ कर घटना स्थल की निशानदेही करवाई गई तथा उसके कब्जे से 1000 रुपये बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया। पूछताछ उपरांत आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। हांसी पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया