Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 15/07/2026 05:35:14 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 15/07/2026 05:35:14 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: जिले के लक्ष्मी विहार में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनदीप चहल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनेज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी फुटाकी, थाना डींग, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे हिसार-राजगढ़ रोड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को लक्ष्मी विहार निवासी अभिषेक ने अपने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना आजाद नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहले आरोपी ईश्वर, निवासी अलवर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई थी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आगे की जांच में दूसरे आरोपी अनेज सिंह की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितने भी समय तक फरार रहें या अपने ठिकाने बदलते रहें, उन्हें कानून के दायरे में लाकर न्यायालय तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है।