-
☰
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हिसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के कथित अनादर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। इसके विरोध में रविवार शाम जिला भाजपा युवा मोर्चा की ओर से क्रांतिमान पार्क से टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वंदे मातरम के गायन के दौरान कथित तौर पर अनादर किया गया, जिससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि वंदे मातरम से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा मुद्दा है। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और वीर बलिदानियों की विरासत के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। कैंडल मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेयर प्रवीण पोपली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल, युवा जिला महामंत्री वीरेन अनूप धानक, संजीव रेवड़ी, अशोक मित्तल, पीयूष महता, राजेन्द्र सपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस