Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट सत्र का किया श्रवण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 02/02/2026 11:22:45 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 02/02/2026 11:22:45 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भाजपा कालांवाली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री महेश आजाद के प्रतिष्ठान पर केंद्रीय बजट सत्र का सामूहिक रूप से श्रवण किया।

विस्तार

हरियाणा: भाजपा कालांवाली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री महेश आजाद के प्रतिष्ठान पर केंद्रीय बजट सत्र का सामूहिक रूप से श्रवण किया। इस दौरान बजट के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा हुई और आम जनता से जुड़े पहलुओं को सराहा गया। मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग ने कहा कि यह बजट आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवा—की जरूरतों को देखते हुए संतुलित और विकासोन्मुख बजट पेश किया है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महेश आजाद, मोहन लाल जिंदल, डॉ. संजीव सिंगला, पूरण नागर, सन्नी निनानीय, हरविंदर पार्षद, घनश्याम शर्मा, संजय गाबा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।