Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख नकदी बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 14/02/2026 03:10:50 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 14/02/2026 03:10:50 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए हांसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए हांसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गंभीर वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ₹3 लाख 50 हजार की नकदी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी श्री विनोद शंकर ने बताया कि दिनांक 08.02.2026 को देर शाम शिकायतकर्ता हितेश निवासी लाल सड़क हांसी ने थाना शहर हांसी में शिकायत दी कि वह अपने परिवार सहित निजी कार्य से दिल्ली गया हुआ था। शाम को वापस लौटने पर उसने देखा कि उसके कमरे का दरवाजा व लॉकर तोड़कर अज्ञात चोर नकदी चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर थाना शहर हांसी में चोरी की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच स.उप.नि. रामपाल सिंह द्वारा शुरू की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टावर डंप निकलवाए, मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

 

 

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी नीरज पुत्र मनोज कुमार निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी को लाल सड़क क्षेत्र से सीआईए स्टाफ नारनौंद की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से गहन पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की गई ₹3 लाख 50 हजार की नकदी बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि शेष ₹4 लाख 40 हजार रुपये उसने अपनी मौसी के लड़के के घर छिपाकर रखे हुए हैं। जो पुलिस बाकी बची हुई राशि को बरामद करने के लिए आरोपी को बताये स्थान पर लेकर जाएगी। डीएसपी साहब ने बताया कि बाकी बची हुई राशि को भी पुलिस जल्द ही बरामद कर लेगी। यह हांसी पुलिस की बरामदगी की बडी कामयाबी होगी।