Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सीआईए स्टाफ हांसी की बड़ी कार्रवाई, 63.700 किलोग्राम गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 27/03/2026 04:10:42 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 27/03/2026 04:10:42 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ हांसी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बास में अभियोग अंकित किया गया है। डीएसपी श्री रविन्द्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ हांसी की टीम गांव भाटोल जाटान बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चार युवक—विनोद, रविन्द्र, राकेश व मनबीर—काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर गांव गढ़ी से भाटोल जाटान की तरफ आ रहे हैं।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 63.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के नाम विनोद पुत्र लेहणा सिंह, निवासी पुट्ठी, थाना बास, रविन्द्र उर्फ विरेन्द्र पुत्र कुलदीप उर्फ लीला, निवासी पुट्ठी, थाना बास, राकेश पुत्र कृष्ण, निवासी ईगराह, जिला जींद, मनबीर पुत्र जोरा सिंह, निवासी ईगराहा, जिला जींद, आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों एवं सप्लाई नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।