Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हत्या पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 16/06/2026 10:53:46 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 16/06/2026 10:53:46 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मेरठ सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थिरोट निवासी स्योपाल पुत्र महावीर की पुत्री की हत्या के मामले को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का प्रयास किया।

विस्तार

हरियाणा: मेरठ सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थिरोट निवासी स्योपाल पुत्र महावीर की पुत्री की हत्या के मामले को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का प्रयास किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस द्वारा रास्ते में रोक दिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया। सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ओर से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता राशि का चेक भेजा गया था। इस सहायता राशि को पीड़ित परिवार तक पहुंचाने और उनसे मुलाकात करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम थिरोट के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सिवाल खास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

सपा नेताओं के अनुसार जब प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर की ओर जा रहा था, तब पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। नेताओं का आरोप है कि उन्होंने केवल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने और आर्थिक सहायता सौंपने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय विपक्षी दलों को भी उनकी सहायता करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सपा नेताओं ने मांग की कि हत्या की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई और मामले की जांच पर बनी हुई है।
 


Featured News