Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल टली, सरकार से कई मांगों पर बनी सहमति

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 11/08/2026 10:53:40 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:53:40 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिजली मंत्री के बीच हुई करीब पांच घंटे की बैठक के बाद कर्मचारियों ने 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनुसार, बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत के दौरान कई मांगों पर सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से सहमति बनी। साथ ही, इन मांगों को लेकर लिखित आश्वासन और बैठक की कार्यवाही यानी Minutes of Meeting भी उपलब्ध कराई गई है।

मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि सहमति के अनुसार यदि आगामी दो महीने के भीतर सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं की गई, तो कर्मचारियों की ओर से दोबारा हड़ताल का आह्वान किया जा सकता है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल वापस लेने के फैसले को कर्मचारियों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम बताया। संगठन ने कर्मचारी साथियों से आगे भी इसी तरह एकता और संगठन की ताकत बनाए रखने की अपील की है।


Featured News