Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: पुरानी रंजिश में हुई युवक की हत्या, तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/08/2026 10:42:37 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:42:37 am
Share:

विस्तार

गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव बीघड़ निवासी दानानाथ की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र विजयनाथ, पवन पुत्र विजयनाथ और रवि पुत्र मुन्नानाथ, निवासी पन्नीवाला मोटा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की शाम दानानाथ अपनी पत्नी रविना और उसके भाई करण के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर धारदार हथियार और डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने दानानाथ के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने दानानाथ और करण के साथ डंडों से मारपीट की।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हिसार रेफर कर दिया गया। दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दानानाथ की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में 7 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण, पवन और रवि को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Featured News