-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में कांवड़ियों पर कराई गई पुष्पवर्षा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के अवसर पर ग्राम पंचायत गागलहेड़ी में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रावत, एमएसएमई एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और सुगम आवागमन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम में विकास खंड पुंवारका के एडीओ, सचिवगण, सफाईकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान