Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज ने फ्री आई चेकअप कैंप किया आयोजित 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 24/02/2026 05:35:51 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 24/02/2026 05:35:51 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पठानकोट राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से पंजाब प्रेसिडेंट अमित रंधावा की अगुवाई में रावधास क्षेत्र में एक फ्री आई (नेत्र) चेकअप कैंप लगाया गया।

विस्तार

हरियाणा: पठानकोट राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से पंजाब प्रेसिडेंट अमित रंधावा की अगुवाई में रावधास क्षेत्र में एक फ्री आई (नेत्र) चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में डॉ. परवेज तनेजा और उनकी टीम ने लगभग 200 मरीजों की आंखों की जांच की तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित कीं। कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कमल गिल, पास्टर सुशील, पास्टर जॉन, विजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज एक सामाजिक संगठन है, जो समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। पंजाब में संगठन के अध्यक्ष के रूप में अमित रंधावा समाज सेवा, स्वास्थ्य कैंपों और जनहित कार्यों के माध्यम से लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।