-
☰
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद हांसी द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद हांसी द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने तिकोना पार्क से पटेल चौक होते हुए कमसर झील के आसपास के क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर खुलेआम कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5 चालान किए गए। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कमसर झील के आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी सुनील, प्रमोद, साहिल, मधु एवं प्रीति की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और चालान की कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत