-
☰
हरियाणा: पेट्रोलिंग में दिए सख्त निर्देश, हेल्मेट, वॉकी-टॉकी और हथियार हुए अनिवार्य
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा. पु. से. द्वारा पुलिस लाईन हांसी में सभी राइडर, पी.सी.आर. एवं ई.आर.वी. पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पेट्रोलिंग ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा. पु. से. द्वारा पुलिस लाईन हांसी में सभी राइडर, पी.सी.आर. एवं ई.आर.वी. पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पेट्रोलिंग ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि राइडर पर तैनात सभी जवान अनिवार्य रूप से हेल्मेट का प्रयोग करें तथा अपने साथ वॉकी-टॉकी सैट का सही व प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करें। पी.सी.आर. व ई.आर.वी. पर तैनात कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि किसी भी प्रकार की कॉल प्राप्त होते ही तुरंत मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लें।उन्होंने सभी जवानों को अपने-अपने रूट मैप की पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में बिना देरी के मौके पर पहुँचा जा सके। एक्सीडेंट से संबंधित कॉल आने पर घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया जाए, क्योंकि यह समय “गोल्डन आवर” होता है और इस दौरान शीघ्र उपचार से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए। यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसका तुरंत चालान किया जाए अथवा वाहन को इम्पाउंड किया जाए। बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहनों को भी तुरंत इम्पाउंड कर उनकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि गश्त के समय सभी जवानों के पास हथियार होना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ-साथ सभी पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी में ड्यूटी करें तथा पूरे हौसले, सजगता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। हांसी पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर तत्पर है।
गुजरात: एक महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू, बिना दस्तावेज वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुजरात: सड़क और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने नगर निगम को लिखित आवेदन दिया
मध्य प्रदेश: लोकतंत्र मजबूत करने के लिए चुनावी न्यूनतम योग्यता परीक्षा की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: 56.7 लीटर अवैध शराब के साथ विजय कुमार को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संत रविदास जयंती शोभायात्रा पर अनुमति नहीं, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील