-
☰
हरियाणा: टीबी मरीजों को मिली पोषण किट, 130 लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन मिशन के तहत नागरिक अस्पताल हांसी में विशेष पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में टीबी उन्मूलन मिशन के तहत नागरिक अस्पताल हांसी में विशेष पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी से संक्रमित मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने टीबी से संक्रमित एवं गोद लिए गए 130 मरीजों को पोषण किट वितरित की। मरीजों और बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किट में विभिन्न प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धि राजा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गो अभ्यारण संस्थान के अध्यक्ष कुशल सैनी, रेडक्रॉस सोसायटी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. राजीव डाबला, टीबी हेल्थ सुपरवाइजर सुनील कुमार, सीनियर टीबी सुपरवाइजर सुशील मोर एवं टीबी यूनिट के अन्य कर्मचारियों ने मरीजों को टीबी रोग के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित आहार अपनाने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित उपचार से इस रोग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल जांच कराएं और उपचार को बीच में न छोड़ें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान में जनसहयोग और जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
हरियाणा: चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता पर दिया गया अधिक जोर
राजस्थान: 22.73 ग्राम एमडी के साथ एनडीपीएस का वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: रोजी-रोटी बचाने की लड़ाई हुई तेज, वेंडरों ने प्रशासन को चेताया