-
☰
हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार अदालत द्वारा घोषित अपराधियों (PO) और बेल जंपर की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को सिरसा जिले से गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार अदालत द्वारा घोषित अपराधियों (PO) और बेल जंपर की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को सिरसा जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन (IPS) के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश कर उन्हें उनके ठिकानों से काबू किया। पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी काजल निवासी गली नंबर 10, सिरसा के खिलाफ NI एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रही थी। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उसे PO घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने ठिकाने बदल रही थी। थाना सिविल लाइन में तैनात एएसआई अंजू बाला की टीम ने उसे सिरसा से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने महेन्द्र निवासी गांव ओटू, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भी NI एक्ट के तहत मामला चल रहा था। अदालत में पेश न होने के चलते उसे भी उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही सुनीता के नेतृत्व में गांव ओटू में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब दोनों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि अदालत के आदेशों की अवहेलना कर कानून से बचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घोषित अपराधी और बेल जंपर कहीं भी छिपे हों, उन्हें तलाश कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।