-
☰
हरियाणा: देश की विकास योजनाओं की नींव बनेंगे आपके आंकड़े, सर्वेक्षण में करें सहयोग
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: हांसी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों का उद्देश्य परिवारों, उद्यमों तथा अन्य संस्थानों से महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र कर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण के लिए विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार तैयार करना है। डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय वर्ष 1950 से देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से संबंधित आंकड़ों का संकलन कर रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षणों के माध्यम से तैयार किया गया यह व्यापक डाटाबेस केंद्र और राज्य सरकारों को जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा विकास संबंधी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारी आधुनिक तकनीक की सहायता से सर्वेक्षण कार्य करते हैं। इसके लिए अधिकारियों को ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर युक्त हैंडहेल्ड डिजिटल उपकरण (टैबलेट) उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं उद्यम सर्वेक्षणों के लिए सुरक्षित वेब पोर्टलों का उपयोग किया जाता है। वैज्ञानिक सैंपलिंग पद्धति के आधार पर चयनित परिवारों, गांवों, शहरी क्षेत्रों और उद्यमों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाती है। डीसी ने कहा कि घरेलू सर्वेक्षणों में जानकारी परिवार के मुखिया अथवा किसी जानकार सदस्य से प्राप्त की जाती है, जबकि उद्यमों से संबंधित सर्वेक्षणों में अधिकृत प्रतिनिधि या उद्यम स्वामी से जानकारी ली जाती है। सभी सर्वेक्षण निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं के अनुरूप संचालित किए जाते हैं ताकि प्राप्त आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हों। राहुल नरवाल ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। किसी भी व्यक्ति, परिवार या संस्थान की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती और एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि जून 2026 के दौरान एनएसओ द्वारा विभिन्न जिलों में निर्धारित सर्वेक्षण संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) तथा निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए चयनित इकाइयों से भी आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। डीसी ने सभी चयनित परिवारों, उद्यमों, संस्थानों एवं सहकारी समितियों से अपील की कि वे सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
हरियाणा: चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता पर दिया गया अधिक जोर
राजस्थान: 22.73 ग्राम एमडी के साथ एनडीपीएस का वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा: टीबी मरीजों को मिली पोषण किट, 130 लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता
उत्तर प्रदेश: रोजी-रोटी बचाने की लड़ाई हुई तेज, वेंडरों ने प्रशासन को चेताया