Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: जिला पंचायत कर्मचारियों ने कलेक्टर से चर्चा के बाद धरना समाप्त कर कार्य पर लौटे

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 06/03/2026 12:23:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 06/03/2026 12:23:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारीओं ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना से चर्चा के उपरांत अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करने और कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारीओं ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना से चर्चा के उपरांत अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करने और कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की और उनकी मांगो और समस्याओं को सुना। चर्चा के उपरांत कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान हो जाने पर उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है और उन्होंने कहा कि समय रहते हम अपना काम सुचारू रूप से करते रहेंगे।