Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भव्य शोभा यात्रा आयोजित, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर दी श्रद्धा प्रदर्शित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 02/04/2026 04:49:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 02/04/2026 04:49:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ब्यौहारी एकल अभियान संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर ब्यौहारी में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ब्यौहारी एकल अभियान संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर ब्यौहारी में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
शोभा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय देवी मंदिर से किया गया, जो नगर के बनसुकली चरौहा एवं चुंगी नाका होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए एवं जय श्री राम और जय हनुमान के उद्घोष लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। राधा कृष्ण मंदिर पहुंचने के पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री इंजी. पुष्पेंद्र पटेल जी, एकल अभियान संच के सचिव श्री कमल खटीक जी, अध्यक्ष श्री रामसुशील पटेल जी, श्री जयप्रकाश बैस संच संगठन मंत्री रामज्ञान पटेल जी, वंदना कुशवाहा जी, सीमा पटेल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा एवं एकता का संदेश प्रसारित हुआ। आयोजन की सफलता में एकल अभियान संस्था के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव और संगठन का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

छत्तीसगढ़: संयुक्त कलेक्टर ने संकुल शिक्षा समीक्षा बैठक कर आधार अपडेशन और स्कूल ग्रांट पर सुधार के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश:  स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ, बच्चों के नामांकन और शिक्षा पर दिया गया ज़ोर 

उत्तर प्रदेश:  कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव

राजस्थान: शिकार कर लौट रहे युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, 1 की मौत, 1 गंभीर घायल

राजस्थान: स्कूल में Cybdeer कंपनी की AI वर्कशॉप आयोजित, छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 


Featured News