-
☰
मध्य प्रदेश: सांदीपनि विद्यालय और जनपद पंचायत भवन का लोकार्पण, नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी में विधायक नारायण पटेल ने प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की उपस्थिति में सांदीपनि विद्यालय, मूंदी तथा जनपद पंचायत भवन, पुनासा का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दोनों परियोजनाओं का जनता को समर्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया तथा समाज को नशे के प्रति जागरूक बनाने का संदेश दिया। लोकार्पण समारोह में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विकास कार्यों के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर