Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: डबल मौत केस में हुआ बड़ा खुलासा, संदिग्ध स्कॉर्पियो तक पहुंची पुलिस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 16/05/2026 03:49:43 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 16/05/2026 03:49:43 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सड़क हादसे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सड़क हादसे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाजपा नेता राहुल द्विवेदी और उनके साथी अतुल तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को ट्रेस कर लिया है। पुलिस को यह सफलता टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली, जिसमें हादसे के बाद एक संदिग्ध सफेद स्कॉर्पियो वाहन गुजरता दिखाई दिया था। गौरतलब है कि 10 मई की सुबह ब्यौहारी क्षेत्र में सड़क किनारे भाजपा नेता राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी के शव मिले थे। दोनों एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई थी कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने टिहकी क्षेत्र में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में हत्या की आशंका जताई थी। लोगों का आरोप था कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित घटना हो सकती है। बढ़ते विरोध के बाद प्रशासन ने दोनों शवों का दोबारा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया।इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्यौहारी पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। पुलिस टीम ने रीवा से शहडोल तक स्थित विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन संदिग्ध रूप से सामने आया, जिसका नंबर CG 04 LF 3043 पाया गया। फुटेज में यह वाहन हादसे के समय घटनास्थल के आसपास गुजरता नजर आया।

वाहन नंबर के आधार पर पुलिस जांच करते हुए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले तक पहुंची, जहां संदिग्ध स्कॉर्पियो को ट्रेस किया गया। जांच के दौरान वाहन के अगले हिस्से में क्षति पाई गई, जिससे पुलिस को हादसे में इसी वाहन के शामिल होने की पुष्टि मिली। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि वाहन मालिक से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इलाहाबाद से छत्तीसगढ़ लौट रहा था, तभी अचानक बाइक सवार उसके वाहन के सामने आ गए और दुर्घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 


Featured News