-
☰
मध्य प्रदेश: स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, नवप्रवेशित छात्रों का तिलक और पुस्तक-सायकल से किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: माध्यमिक विद्यालय निपनिया और नगरीय क्षेत्र मे शासकीय पीएम श्री कन्या उच्च. मा. विद्यालय ब्योहारी में स्कूल चले अभियान के तहत उत्साह, हर्षोउल्लास एवं उमंग के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: माध्यमिक विद्यालय निपनिया और नगरीय क्षेत्र मे शासकीय पीएम श्री कन्या उच्च. मा. विद्यालय ब्योहारी में स्कूल चले अभियान के तहत उत्साह, हर्षोउल्लास एवं उमंग के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय निपनिया मे बीआरसीसी मनोज केशरवानी, निपनिया सरपंच विश्वकर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह, पौंध मण्डल अध्यक्ष श्याम पाल तिवारी, प्रचार्य सुनील कुमार साकेत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति मे प्रवेशोउत्सव कार्यक्रम हर्षउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नगरीय क्षेत्र के शासकीय पीएम श्री कन्या उच्च. मा. विद्यालय व्योहारी मे नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता के मुख्य अतिथि, मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू के अध्यक्षता मे विकास खण्ड शिक्षाधिकारी ब्रम्हानंद श्रीवास्तव तथा प्रचार्य श्रीमती प्रक्सेद एका की उपस्थिति मे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होता है इनके योगदान से ही हमारे देश और समाज का उत्थान संभव है। बच्चों को शिक्षित करना शासन की मनसा है। यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिवावक बड़ी उम्मीद रखते है कि हमारे बच्चे पढ़ लिख कर नाम रोशन
करेंगे। इन उम्मीदों को पूरा करना शिक्षको का कर्तव्य है। शिक्षक पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा दे जिससे आगे चलकर वे देश और समाज के विकास और उन्नति मे अपने योगदान दे सके। बीआरसीसी मनोज केशरवानी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण के लिये हमेशा प्रेरित करें जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अभिभावक शासन की योजनाओ का लाभ लेते हुए अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाये और उनका भविष्य मजबूत करे। विद्यार्थियों को निः शुल्क साईकिले, पाठ्य समाग्री, छात्रवृत्ती एवं गणवेश जैसी अन्य सुविधाएं शासन द्वारा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक, पुष्पवर्षा एवं फूलमाला फूलम पहना कर स्वागत करते हुए प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को पुस्तक और सायकल का वितरण किया गया।