-
☰
पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा अभियान, 571 छापों में 307 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
पंजाब: गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी करते हुए 571 स्थानों पर कार्रवाई की और 307 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, जबकि एक हथियार बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा कसना और राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 61,346 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गैंगस्टर गतिविधियों या अपराध से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर उसे पुलिस तक पहुंचाएं। जानकारी साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि लगातार और रणनीतिक कार्रवाई के जरिए पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस