-
☰
राजस्थान: टोंक में आप जिला अध्यक्ष नदीम ने केक काटकर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन
- Photo by : SOCIAL MEIDA
विस्तार
राजस्थान: टोंक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर टोंक जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष नदीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नदीम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम जनता के हितों की राजनीति को केंद्र में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और आम आदमी के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जनसेवा की सोच और सकारात्मक राजनीति ने देश की राजनीति में नई दिशा और नई सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है। नदीम ने कहा कि आम आदमी पार्टी उनके विचारों और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेते हुए टोंक जिले की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनता के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर राहुल नायक, राजेंद्र खटीक, जगदीश वर्मा, ओम प्रकाश, साहिल, आदिल मुगल, असलम, अजीज, अनीस सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस