Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: री-नीट परीक्षार्थियों के लिए अशोका प्लस कोचिंग की मुफ्त बस सेवा, जयपुर-अलवर-नीमराना तक मिलेगी सुविधा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 19/06/2026 01:54:33 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 19/06/2026 01:54:33 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की री-एग्जाम (री-नीट) देने वाले विद्यार्थियों के लिये राहत भरी खबर है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की री-एग्जाम (री-नीट) देने वाले विद्यार्थियों के लिये राहत भरी खबर है। क्षेत्र का सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ’‘अशोका प्लस कोचिंग’’ द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह निःशुल्क बस सेवा शुरू की जा रही है। यह पहल वरिष्ठ भाजपा नेता, भामाषाह व समाजसेवी शंकर लाल कसाना (कसाना ट्रैवल्स) के सौजन्य से की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को बिना किसी मानसिक या आर्थिक तनाव के उनके परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना है। 

मुख्य रूट और समय-सारणी : अशोका प्लस कोचिंग से यह निःशुल्क बस सेवा तीन प्रमुख शहरों जयपुर, अलवर, नीमराना के परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध रहेगी। सभी रूटों के लिए बस सुबह 07 बजे रवाना होगी। छात्रों से यात्रा का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। लंबी दूरी को देखते हुए आरामदायक बसों का इंतजाम किया गया है। छात्रों की सुरक्षा और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना कोचिंग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को पहले से अपनी सीट बुक करनी होगी। बुकिंग की अंतिम तिथि 20 जून शाम 06 बजे तक हैं। प्री-बुकिंग के लिए मो.नं. 9928541919 पर कॉल करके अपनी सीट सुरक्षित की जा सकती हैं। संस्थान के निदेषक इंजी. विक्रम कसाना, इंजी. राजेष चौधरी व इंजी. योगेष चौधरी ने री-नीट देने वाले सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्री-बुकिंग करवा लें ताकि ऐन वक्त पर किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।