-
☰
राजस्थान: भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नेताओं ने संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पदयात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर पटेल सर्किल तक पहुंची।
विस्तार
राजस्थान: टोंक भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पदयात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर पटेल सर्किल तक पहुंची। इसमें कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और भाजपा के झंडे लेकर निकले। पदयात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और आंदोलन करना सभी का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने या किसी व्यवस्था में परिवर्तन की मांग करना राजनीतिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार सवाल उठाने और उन पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिशों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और गरिमा का सम्मान आवश्यक है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि देश में सरकारों का गठन जनता के मतों से होता है। चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराता है और जनता द्वारा चुनी गई सरकार देश का संचालन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। चौहान ने कहा कि भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर उठने वाले सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। पदयात्रा में पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टेंकर, राजेंद्र सैनी, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, दीपक संगत, प्रहलाद सिंह, नीलिमा आमेरा, चावला, कमलेश यादव, बलवंत मराठा, हर्षिता जैन सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज
पंजाब: नशे के खिलाफ अभियान की सराहना, एसएसपी सुरेंद्र लांबा की कार्यशैली को बताया सराहनीय
उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ