-
☰
राजस्थान: आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला के खिलाफ की गई शिकायत, कार्रवाई की हुई मांग
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक शहर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में कोतवाली थाने में एक लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता हारून रशीद खान ने महिला नाजिया इलाही खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हारून रशीद खान, पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी सर्किट हाउस के पास महादेवाली, टोंक एवं AIMIM टोंक के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कोतवाली थाना अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कथित रूप से हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत फैलाने वाली बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो में दोनों समुदायों के बीच वैमनस्य उत्पन्न करने, मुसलमानों के बहिष्कार की अपील करने तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के संबंध में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार के वीडियो समाज की एकता और अखंडता के लिए घातक हैं तथा देश का माहौल खराब कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से टोंक तक पहुंचा है, इसलिए टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज किया जाना उचित है। हारून रशीद खान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नाजिया इलाही Khan के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े वीडियो, यूआरएल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच के दौरान उपलब्ध कराए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: अग्निकांड में मृतकों की स्मृति में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
मध्य प्रदेश: दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा किया गया जब्त, तस्कर हुए फरार
झारखण्ड: पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
गुजरात: मुहर्रम पर निकला भव्य शोक जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद