-
☰
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में विभिन्न देशों की चुनिंदा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'कर्म रत्न श्री' अवार्ड से नवाजा गया। इस सूची में डूंगरपुर जिले के गलियाकोट क्षेत्र के चितरी पंचायत अंतर्गत दाहला गांव की होनहार प्रतिभा मयूरी रावल का नाम भी शामिल रहा, जिन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। मयूरी रावल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे डूंगरपुर जिले और विशेषकर गलियाकोट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि मयूरी रावल पूर्व में 'संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय विभाग' डूंगरपुर की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पूर्व में 25 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित 'विश्व रत्न अवार्ड' से भी सम्मानित हो चुकी हैं। यह सम्मान भारत सरकार के राजदूत महावीर प्रसाद टोहडी एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के आदेश और अनुशंसा पर प्रदान किया गया। जयपुर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। मयूरी रावल को यह अवार्ड मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जे. के. राका राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट जजेज एसोसिएशन की गरिमामयी उपस्थिति और डॉ. हुकमचंद गणेशीया इंटरनेशनल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय राजेंद्र कुमार नायक राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, माननीय गोपाल शर्मा विधायक, सिविल लाइंस विधानसभा, जयपुर, माननीय जितेंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, माननीय निरंजन आर्य पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार एवं माननीय पी. सी. जैन वरिष्ठ अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर उपस्थित रहे। इन सभी प्रतिष्ठित अतिथियों के कर-कमलों द्वारा मयूरी रावल को 'कर्म रत्न श्री' अवार्ड की ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सफल कार्यक्रम का संयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट और मंच संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। मयूरी रावल को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान