Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: खनन विवाद में फायरिंग से मची इलाके में सनसनी, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल 

- Photo by : social media

राजस्थान   Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 01/06/2026 03:32:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 01/06/2026 03:32:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के अजीतपुरा–कुजेता गांव में खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के अजीतपुरा–कुजेता गांव में खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना धरना स्थल पर टेंट लगाने के दौरान हुई झड़प के बाद सामने आई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान दो लोगों को गोली लगी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा यहां चल रहे धरने को हटाया गया था, जिसके बाद दोबारा टेंट लगाने के दौरान यह झड़प हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।