-
☰
राजस्थान: धरना स्थल पर गोलियों की हुई बौछार, कई ग्रामीण हुए लहूलुहान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा–कुजेता क्षेत्र में सोमवार को उस समय भारी तनाव और बवाल की स्थिति बन गई जब बिरला सीमेंट प्लांट के बाहर दोबारा धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर कथित खनन माफियाओं और असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दी।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा–कुजेता क्षेत्र में सोमवार को उस समय भारी तनाव और बवाल की स्थिति बन गई जब बिरला सीमेंट प्लांट के बाहर दोबारा धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर कथित खनन माफियाओं और असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले से धरने पर बैठे थे, जिसे हाल ही में प्रशासन द्वारा हटाया गया था। इसके बाद सोमवार सुबह ग्रामीण एक बार फिर धरना स्थल पर एकत्र हुए और दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ हथियारबंद लोगों ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कोटपूतली स्थित बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न