Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रेलवे स्टेशन का हुआ निरीक्षण, अनुपयोगी स्थान पर ग्रीन पार्क बनाने के दिए गए निर्देश

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 01/06/2026 03:15:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 01/06/2026 03:15:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झांसी-बेलाताल रेलखंड के अंतर्गत बेलाताल रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झांसी-बेलाताल रेलखंड के अंतर्गत बेलाताल रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन मास्टर पैनल रूम की कार्यप्रणाली तथा कैटरिंग स्टॉल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में फैले अनुपयोगी स्क्रैप, लोहे के सामान और पुरानी वायरिंग पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्क्रैप हटाने के निर्देश दिए और स्टेशन परिसर के खाली एवं अनुपयोगी स्थान को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित करने को कहा। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से यात्रियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे रेलवे की छवि भी बेहतर बनेगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल अभियंता आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।