-
☰
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बालोतरा के पाटोदी स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में गोसाईं आशादीप फाउंडेशन बालोतरा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: बालोतरा के पाटोदी स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में गोसाईं आशादीप फाउंडेशन बालोतरा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद समाजसेवी साथियों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नई टीम की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।बैठक में संरक्षक के रूप में श्याम डांगी बालोतरा को जिम्मेदारी दी गई, वहीं घमंडाराम गढ़वीर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मैयाराम मकवाना को डायरेक्टर, दलपत पंवार खोखसर को सचिव, ओमप्रकाश देपान को महासचिव तथा चेतन प्रकाश पन्नू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही रमेश गढ़वीर को कार्यालय मंत्री, संतोषी जीनगर को प्रवक्ता, तिलाराम भाटिया पटियाल एवं नेमसा भाटी जसोल को उपाध्यक्ष बनाया गया। कालीदेवी पाटोदी एवं थानाराम जेठंतरी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। भटराज जोगचंद को विधि सलाहकार, कमला सुथार को संगठन मंत्री तथा भंवरलाल बरवड़ एवं जीतू गोपड़ी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने समाजहित, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि फाउंडेशन आने वाले समय में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा सहायता, प्रतिभा सम्मान एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक का माहौल उत्साह एवं भाईचारे से सराबोर रहा। इस अवसर पर मौजूद साथियों ने कहा कि गोसाईं आशादीप फाउंडेशन बालोतरा समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर निरंतर जनहित के कार्य करता रहेगा तथा संगठन को गांव-ढाणी तक मजबूत किया जाएगा।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान