-
☰
राजस्थान: प्रशासक प्रेमा देवी के नेतृत्व में निकली भव्य पैदल यात्रा, शिव भक्तों में दिखा भारी उत्साह
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: सावन माह के पावन अवसर पर चितलवाना से होथीगांव स्थित फुलमुक्तेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व प्रशासक प्रेमा देवी और जगदीश बिश्नोई ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पैदल यात्रा कस्बे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए फुलमुक्तेश्वर महादेव मंदिर होथीगांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने करीब 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। यात्रा के दौरान रास्ते भर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्रशासक प्रेमा देवी ने बताया कि सावन माह के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा को सफल बनाने में समाजसेवी ओमप्रकाश गोदारा की भी अहम भूमिका रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी