Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 24/06/2026 03:59:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 24/06/2026 03:59:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: टीबी मरीजों को वितरित की गई 'निक्षय पोषण किट' ।काबरा उन्मूलन कार्यक्रम  के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा काबरा ग्राम पंचायत में एक दिवसीय ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर  का सफल आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: टीबी मरीजों को वितरित की गई 'निक्षय पोषण किट' ।काबरा उन्मूलन कार्यक्रम  के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा काबरा ग्राम पंचायत में एक दिवसीय ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर  का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षय रोग  टीबी के प्रति सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. रमेश बैरवा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में टीबी रोगियों को उच्च पोषण युक्त 'निक्षय पोषण किट'  का वितरण किया गया। शिविर की मुख्य गतिविधियां और अधिकारियों का संबोधन निक्षय पोषण किट का वितरण: बीसीएमओ डॉ. रमेश बैरवा एवं डॉ.पंकज सैनी  ने मरीजों को किट सौंपते हुए कहा कि टीबी की दवाइयों के साथ-साथ सही और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। निक्षय पोषण किट मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी। निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच सेवाएं: शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सैनी  की देखरेख में ग्रामीणों की सामान्य बीमारियों, ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच की गई। टीबी के संभावित लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनके बलगम के सैंपल भी संग्रहित किए गए।


परामर्श एवं जागरूकता डॉ. पंकज सैनी  ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिलने वाली निःशुल्क जांच, उपचार और डीबीटी (निक्षय पोषण योजना) के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी। स्वास्थ्य संदेश "टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और इसकी जांच व दवाइयां सभी सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह मुफ्त हैं। यदि किसी को २ हफ्ते से अधिक की खांसी हो, तो तुरंत जांच करवाएं।" - डॉ. रमेश चन्द बैरवा, बीसीएमओ शिविर के दौरान SNO मोजी राम मीणा ,लेब टेक्नीशियन अबू तलहा  खान ,एएनएम एल सम्मा पी , संजय कुमारी साहू , निर्मला साहू ,पिंकी चौधरी  आशा सहयोगिनी, स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में काबरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।