Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ककराज खुर्द में मकान को बनाया निशाना, 20 हजार नकदी और चांदी के जेवर चोरी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 17/11/2026 10:58:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:58:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र के ककराज खुर्द गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी, चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात में करीब 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजेब, अंगूठियां और झटका मशीन की बैटरी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र के ककराज खुर्द गांव में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी, चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात में करीब 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजेब, अंगूठियां और झटका मशीन की बैटरी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। घटना का पता सोमवार सुबह करीब 4 बजे परिवार को लगा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रोशन किर के मकान में प्रवेश करने के लिए लकड़ी और तारों की मदद से सीढ़ीनुमा व्यवस्था तैयार की और अंदर रखे बक्से से कीमती सामान निकाल लिया। इसके बाद चोर दो बक्से घर से करीब 300 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गए।

सुबह मनराज कोली शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रास्ते में पड़े दोनों बक्सों पर पड़ी। बक्सों में शादी से संबंधित लड़के-लड़कियों की तस्वीरें मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने रोशन किर के घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को चोरी की वारदात का पता चला।

परिवार के मुताबिक, रोशन किर की दो बेटियों की शादी देवउठनी के अवसर पर होनी थी। इसके लिए काफी समय से नकदी और चांदी के जेवर जुटाकर घर में रखे गए थे। चोर शादी की तैयारियों के लिए जमा किए गए सामान को भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिवार की खुशियों पर चिंता छा गई है।

परिजनों ने मामले की सूचना बरोनी थाना पुलिस को दे दी है। खबर लिखे जाने तक पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं में व्यस्तता के चलते पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल ग्रामीणों को पुलिस की जांच और चोरी की वारदात का खुलासा होने का इंतजार है।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल

उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

उत्तर प्रदेश: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए शुरू की ठगी, डाकघर कर्मियों की मिलीभगत से बना करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि

हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश


Featured News